फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्पेलर में हाथ फंसने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
फोटो-10-पति की मौत पर बिलखती पत्नी व परिवार की महिला। संवाद
विज्ञापन
चकलवंशी। पावा गांव में कारखाने में काम करते समय स्पेलर मशीन में दाहिना हाथ फंसने से 35 वर्षीय रामनारायन की मौत हो गई। घटना के बाद से कारखाना संचालक फरार है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी रामनारायन शुक्रवार को अशोक कुमार के पावा चौराहे पर स्थित चक्की कारखाने में स्पेलर मशीन चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसका स्वेटर मशीन में फंस गया जिसके कारण दाहिना हाथ अंदर चला गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अन्य श्रमिकों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और रामनारायन को सफीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पत्नी अर्चना, बेटी दीपांशी, दिव्यान्शी, प्रिंस और सूर्यांश सदमे में हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फोटो-10-पति की मौत पर बिलखती पत्नी व परिवार की महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें