फोटो-26- अजगैन कोतवाली के बाहर खड़े सीज किए गए डंपर। स्रोत: पुलिस
नवाबगंज। जगदीशपुर ईटकुटी मार्ग पर चल रहे अवैध खनन की शिकायतों पर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। चार डंपर और एक पोकलैंड मशीन को सीज किया है।
ग्रामीणों ने जगदीशपुर-ईटकुटी मार्ग पर काफी समय से मिट्टी का अवैध खनन चल रहा था। बृहस्पतिवार को खनन अधिकारी मनीष कुमार और खनन निरीक्षक प्रांजुल सिंह, अजगैन कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे। जांच टीम को देख खनन करा रहे लोग भाग निकले। खनन निरीक्षक प्रांजुल सिंह ने बताया कि चार डंपर व एक पोकलैंड मशीन को सीज किया गया है।