फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सेल्समैन की हत्या में दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-46- मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी एहसान को मियागंज सीएचसी लेकर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। दो दिन पहले शराब ठेका सेल्समैन की हत्या करने वाले दो युवकों की सीसी टीवी कैमरे से पहचान कर पुलिस ने बुधवार देर शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीओ संतोष सिंह ने बताया कि आसीवन थाना पुलिस, एसओजी और बांगरमऊ कोतवाली पुलिस बुधवार शाम करीब सात बजे पहाड़पुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पल्सर बाइक सवार दो युवक आते दिखे, रुकने का इशारा करने पर उन्होंने तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में में एक के दोनों पैर और साथी के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों पैर से घायल ने अपना नाम मो. एहसान और दूसरे ने मो. सलमान बताया। दोनों आसीवन कस्बा के ही मोहल्ला अफगान के रहने वाले हैं।
सीसीटीवी फुटेज से सेल्समैन की हत्या में शामिल आरोपी की पहचान हुई। सीओ के अनुसार पूछताछ में दोनों ने औरास थानाक्षेत्र के बड़ादेव गांव निवासी सेल्समैन सुधीर प्रजापति (35) की हत्या करने की बात स्वीकार की है। बताया कि एक सप्ताह पहले शराब ठेके पर उधार शराब लेने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद एक दिन सुधीर से बगल से तेज रफ्तार से बाइक निकालने पर विवाद हुआ था तो उसने देख लेने की धमकी भी दी थी। इसी खुन्नस में सुधीर को सबक सिखाने के लिए 29 दिसंबर को पीछा किया और धमकाने के इरादे से गोली चलाई थी।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक दोनों का कहना है कि वह सुधीर की हत्या नहीं करना चाहते थे लेकिन उसे गोली लग गई। एहसान कक्षा नौ और मो. सलमान कक्षा पांच पास है।

फोटो-46- मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी एहसान को मियागंज सीएचसी लेकर पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें