फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पोर्टल पर हिंदी में अपलोड की गई एएसडी मतदाता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
13 दिसंबर को हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों से हिंदी में सूची करने का दिया था सुझाव
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग से अनुमति के बाद प्रशासन ने डीईओ पोर्टल पर अपलोड कराई सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृत (एएसडी) मतदाताओं की ऑनलाइन सूची हिंदी में जारी की है। इस बदलाव से मतदाताओं को सूची को समझने में आ रही दिक्कतों का समाधान हो गया है। सूची जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।
निर्वाचन आयोग की इस विशेष सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं जो या तो अनुपस्थित हैं, किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो गए हैं या मृत घोषित किए जा चुके हैं। जिले में ऐसे मतदाताओं की संख्या 3,61,855 है। पहले यह सूची अंग्रेजी में होने के कारण स्थानीय निवासियों को समझने में परेशानी हो रही थी। इस समस्या को जनप्रतिनिधियों ने 13 दिसंबर को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उठाया था। उन्होंने सूची को हिंदी में उपलब्ध कराने का सुझाव दिया था। प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग को आवश्यक जानकारी प्रेषित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि निर्वाचन आयोग से अनुमति प्राप्त होने के बाद सूची को हिंदी में कर जिला निर्वाचन अधिकारी के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
विधानसभावार एएसडी मतदाताओं की संख्या



विधानसभा डेथ अनुपस्थित शिफ्टेड



बांगरमऊ 10381 9775 26844



सफीपुर 14120 6874 24208



मोहान 13058 6383 25026



सदर 14628 37861 49672



भगवंतनगर 14180 15079 35407



पुरवा 15095 11246 32018



कुल 81462 87218 193175
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें