फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जर्जर स्कूल का कक्ष तोड़ते समय श्रमिकों पर गिरी दीवार, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
फोटो-12- सुशील मौर्य (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। टिकवाबाव गांव में प्राथमिक स्कूल के जर्जर हिस्से के मलबे की नीलामी के बाद तोड़ते समय दीवार गिरने से चार श्रमिक चपेट में आ गए। सोमवार सुबह हुए हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि तीन की हालत में सुधार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

औरास थाना क्षेत्र के टिकराबाव में बने प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की नीलामी सात नवंबर को हुई थी। ठेकेदार ने दिसंबर में जर्जर कमरों को तोड़ने का काम शुरू किया है। दीवार तोड़ने में हसनपुर पश्चिमबाव के मजदूर सुशील मौर्य (25), कन्हैया मौर्य (32), पच्चू मौर्य (32) और राजू मौर्य (24) लगाया गया था। सोमवार को दीवार तोड़ने के दौरान सुबह करीब 11:45 बजे दीवार का कुछ हिस्सा श्रमिकों पर गिर गया। चारों श्रमिक गंभीर घायल हो गए।
घायलों को ग्रामीणों ने लखनऊ के मलिहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेजा गया। घटना के बाद लेखपाल पूनम ने मौके पर पहुंच जांच की। इकलौते बेटे की मौत से मां सोनेश्वरी, पिता कालिका मौर्य और चार बहनें बेहाल हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि स्कूल लखनऊ के मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र में आता है। वहीं की पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-12- सुशील मौर्य (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें