फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रीबोर्ड परीक्षा से छात्रों की तैयारी का होगा आंकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की तीन जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षाएं होने जा रही हैं। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों की तैयारी का आंकलन हो सकेगा। साथ ही शिक्षकों को भी यह पता चलेगा कि अभी छात्र को और कितनी तैयारी की जरूरत है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की 18 फरवरी महीने से शुरू होने वाली परीक्षाओं में इस साल हाईस्कूल में 39163 और इंटरमीडिएट में 31245 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इन छात्रों की क्षमता का आंकलन करने के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव प्रधानाचार्यों को आदेश दिए हैं कि 27 जनवरी से शुरू होने जा रहीं प्रयोगात्मक परीक्षाओं से पहले छात्रों की प्री-बोर्ड परीक्षा करा लें। इससे छात्रों की तैयारी का आंकलन हो जाएगा।
यह परीक्षा देने के बाद छात्र अपने आप में आत्मविश्वास महसूस करेंगे। साथ ही गलतियों से सीखने का भी मौका मिलेगा। तीन घंटे की होने वाली इस परीक्षा में छात्र यह समझ पाएंगे कि कैसे उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करना है, उत्तर पुस्तिकाओं में नाम, रोल नंबर या अन्य जानकारी कैसे भरनी है। ताकि वह मुख्य परीक्षा में असफल न हो पाएं। परीक्षा के लिए जरूरी नहीं है कि सभी स्कूलों में एक साथ हो, प्रधानाचार्य अपने हिसाब से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने से पहले इन्हें पूरा करा लें। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस सुनील दत्त ने बताया कि प्रधानाचार्यों को प्री-बोर्ड परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। वह समय रहते उसे पूरा करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें