फोटो-25- छोटे भाई का हत्यारोपी शिवम। स्रोत: पुलिस
उन्नाव। पीडीनगर मोहल्ले में आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू से वारकर कर दी। मां ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसमें पीठ और जांघ में चाकू के दो वार मिले हैं। नसें कटने से अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी आशा ने बताया कि बड़े बेटे शिवम ने शनिवार की शाम छोटे भाई सत्यम सोनी (22) की चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। आशा ने बड़े बेटे शिवम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम में चाकू के वार से नसें कटने से अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है, हत्यारोपी को जेल भेजा गया है।
एक बेटे की हत्या, दूसरे के जेल जाने से टूटी मां
लोगों के घरों में काम कर परिवार पाल रही वृद्ध मां एक बेटे की हत्या और दूसरे के जेल जाने से वह पूरी तरह से टूट गई। साथ ही परिवार पूरी तरह से बिखर गया। पति की मौत के बाद आशा ने काम कर अपना और बच्चों का पेट पालना शुरू किया। छोटे बेटे सत्यम को मिर्गी के दौरा आने लगे तो उसका भी इलाज शुरू कराया। परिवार में विवाद होने से बड़े बेटे शिवम के परिवार से दूर किराये का कमरा लेकर रहने लगी लेकिन यह नहीं पता था कि अपना ही बेटा भाई का दुश्मन बन जाएगा। उधर, पति के जेल जाने से पत्नी पूजा और ढाई साल के बेटे के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।