फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर मानपुर-ककरारी गांव के सामने तीन दिन पहले घायल युवक की मौत हो गई थी। पहचान न होने पर रविवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ। इसमें हादसे की चोटों से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

हाईवे पर बिहार थानाक्षेत्र के मानपुर ककरारी गांव के सामने 25 दिसंबर को (26) साल के युवक का शव पड़ा था। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों से खून निकल रहा था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। शव की शिनाख्त का पुलिस अखबार, सोशल मीडिया के साथ आसपास जिलों के थानों में सूचना देकर पहचान का प्रयास कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली।
72 घंटे बीतने के बाद भी कुछ पता न चलने पर रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, उसमें सिर में चोट मिलने के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में चार चोटें मिली हैं। सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें