फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, यात्री घायल

विज्ञापन
फोटो-3- इकलौते बेटे की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस में रोते पिता। संवाद - फोटो : जिला महिला अस्पताल ​ में बनी आधुनिक लैब।
विज्ञापन
मौरावां। पुरवा-मौरावां मार्ग पर शेरबाग के पास वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। इसके अलावा एक सवारी घायल हो गई। मृतक के पिता ने बहू पर फोन से बात कर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के तुसरौर गांव निवासी मनीष कुमार कश्यप (31) ई-रिक्शा चालक था। पिता मदनलाल चौकीदार हैं। पिता ने बताया कि बेटे की दो साल पहले कानपुर के पनकी निवासी मनोरमा से शादी हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ही बेटे को परेशान करने लगी और दोनों में विवाद शुरू हो गया। वह बेटे को छोड़कर मायके चली गई। वह आए दिन बेटे को फोन कर परेशान करती थी।
आरोप लगाया कि शनिवार को भी उसी का फाेन बेटे के नंबर पर आया था, उसी से बात करने के दौरान यह घटना हो गई। इकलौते बेटे की मौत से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता बेहोश हो गए। पानी के छीटे डालकर होश में लाए। मदनलाल बेटे के साथ मिलकर परिवार का खर्च चलाते थे। बताया कि बेटे के साथ ई-रिक्शा में कानपुर के किदवईनगर निवासी सागर कुमार (28) बैठे थे, वह भी घायल हो गए। पुलिस उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें