फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। कानपुर से बालामऊ जा रही जम्मूतवी एक्सप्रेस की चपेट में आकर कोतवाली क्षेत्र के उनवा गांव निवासी सचिन कनौजिया उर्फ गुड्डू (26) की मौत हो गई। छोटे भाई सुमित ने बताया कि सचिन मुंबई में रहकर लांड्री पर प्रेस का काम करता था। कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया था।
विज्ञापन

इस कारण 15 दिन पहले हम लोग उसे गांव ले आए थे। शुक्रवार की शाम चार बजे वह घर से बिना बताए चला गया और बाद में गांव से पांच किलोमीटर दूर गोपालपुर गांव की रेलवे क्रासिंग के गेट संख्या 15 सी पार करते समय जम्मूतवी ट्रेन की चपेट में आया और मौत हो गई। वह चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें