बीघापुर। तहसील क्षेत्र के मलयपुर बक्सर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा को निबंध प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला है। इस पर बीएसए ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विकास भवन में आयोजित सम्मान समारोह में निबंध लेखन प्रतियोगिता, एकल काव्य पाठ और भाषण प्रतियोगिता में सुमेरपुर ब्लॉक के मलयपुर कंपोजिट स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा जूही पाल को तीसरा स्थान मिलने पर बीएसए शैलेष कुमार पांडेय ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अभिभावक और सहायक शिक्षक आशीष कुमार दीक्षित का उत्साहवर्धन किया।