फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अब आशमी रोड कैरियर एजेंसी वसूलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा पर गुरुवार से टोल वसूली की व्यवस्था बदल गई है। अब अगले तीन माह तक टोल वसूली की जिम्मेदारी आशमी रोड कैरियर संभालेगी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे श्रीसाईं इंटरप्राइजेज ने औपचारिक रूप से टोल हैंडओवर कर दिया।
विज्ञापन


श्रीसाईं इंटरप्राइजेज को चार अक्तूबर को 42.92 लाख रुपये प्रतिदिन टोल वसूली का ठेका मिला था। पिछले कुछ समय से टोल वसूली में लगातार आ रही कमी और लक्ष्य पूरा न हो पाने के कारण कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए थे। घाटे को देखते हुए कंपनी ने अनुबंध सरेंडर कर दिया था। इसके बाद एनएचएआई ने आशमी रोड कैरियर को 45.96 लाख रुपये प्रतिदिन का ठेका दिया है।
कंपनी को यह ठेका 25 दिसंबर से अगले तीन महीनों के लिए मिला है। हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई कंपनी के कर्मचारियों ने बूथ संभाल लिया। टोल मैनेजर इरफान शेख ने बताया कि उनकी कंपनी ने नियमानुसार टोल को आशमी रोड कैरियर को हैंडओवर कर दिया है। अब तीन महीनों तक यही कंपनी हाईवे से गुजरने वाले वाहनों से टोल टैक्स की वसूली करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें