फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेत की जमीन पर ली मान्यता, बंजर पर बनाया स्कूल

विज्ञापन
फोटो-6- वह विद्यालय जिसकी  मान्यता रद्द करने के लिए डीआईओएस ने भेजी है रिपोर्ट। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। चकलवंशी में संचालित मुन्नू मोहिनी सिंह उच्चतर माध्यमिक स्कूल के प्रबंधन ने खेल किया। मान्यता के लिए जिस जमीन का प्रस्ताव लगाया था, डीआईओएस की ओर से कराई गई जांच में वहां खेत मिला। स्कूल भवन दूसरे गाटा संख्या पर बना मिला है। डीआईओएस ने मान्यता रद्द करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सफीपुर तहसील क्षेत्र के चकलवंशी में मुन्नू मोहिनी सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित है। इस स्कूल के खिलाफ 11 नवंबर को डीएम से शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि स्कूल के प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने अधिकारियों को गुमराह कर धोखाधड़ी से स्कूल की मान्यता ली है। डीएम ने डीआईओएस को समिति गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए थे। जांच समिति में राजकीय हाईस्कूल घोंघी रौतापुर के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, जीजीआईसी सफीपुर की प्रधानाचार्य रचना निगम और बीईओ सफीपुर अनीता शाह शामिल थीं।
समिति ने दो दिसंबर को स्थलीय निरीक्षण किया और लेखपाल से जमीन की पैमाइश कराई थी। लेखपाल श्रीप्रकाश ने समिति को बताया कि विद्यालय का भवन गाटा संख्या 2236 पर बना है, जो तहसील अभिलेखों में बंजर में दर्ज है। इसे स्कूल के प्रबंधक या फिर संस्था के नाम दर्ज होना चाहिए था। प्रबंधक के नाम की गाटा संख्या 2234 की भूमि कृषि के उपयोग में ली जा रही है।
विज्ञापन

मान्यता लेने में किया गया खेल सामने आया तो जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट दी थी। डीआईओएस की ओर से प्रस्तुत की गई रिपोर्ट पर डीएम ने स्कूल मान्यता रद्द करने के लिए फाइल को अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा को भेजने का निर्देश दिया है। साथ ही उसी भवन में संचालित प्राथमिक विद्यालय पर कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी पत्र भेजा है क्योंकि नियमानुसार एक ही भवन में प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का संचालन अवैध है।
डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद स्कूल की मान्यता फर्जी अभिलेखों पर लेना पाया गया है। मान्यता रद्द करने के लिए अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें