फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुआल काटने पर चले डंडे और ईंट-पत्थर, मां-बेटे सहित सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। सिद्धनाथ गांव में खेत से पुआल काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनाथ निवासी वसीम ने पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर को गांव के इस्माइल ने एक बीघा खेत का पुआल बिना बताए कटवा लिया। बुधवार को जानकारी होने पर इस्माइल से पुआल कटवाने का कारण पूछा तो गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। एक पक्ष से वसीम (30), पत्नी सन्नू (25) घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से इस्माइल (45), इस्राइल (25), रेशमा (40) पत्नी इस्माइल, उनकी बेटी सना (20) और शानिया (19) को गंभीर चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेशमा और उनके बेटे इस्राइल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें