फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुलिस मुठभेड़ चोर गिरफ्तार, साथी भाग निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। भल्लाफार्म-कालूखेड़ा मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक चोर को पकड़ लिया, उसके बाएं पैर में गोली लगी है जबकि उसका साथी भाग निकला है।
विज्ञापन

असोहा एसओ फूल सिंह ने बताया कि बुधवार रात भल्लाफार्म-कालूखेड़ा मार्ग पर जंगलीखेड़ा नहर पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रात 10:30 बजे बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश करने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक युवक के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे में भाग निकला। गोली लगने से घायल युवक ने अपना नाम शेरा उर्फ गोलू निवासी रउकरना थाना माखी बताया जबकि भागने में सफल रहे साथी को दही थाना क्षेत्र का निवासी बताया। एसओ ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर चोर है उसने कई घटनाएं कबूल की हैं। दो बोरी में डेढ़ क्विंटल पीतल के घंटे, तमंचा और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें