फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान ने खाया जहर, अस्पताल ले जाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। जामड़ गांव में किसान ने जहर खा लिया। परिजन सीएचसी लाए, गंभीर हालत में डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जामड़ गांव निवासी किसान ओमप्रकाश (30) शराब का लती था। सोमवार की शाम घर में शराब को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जहर खा लिया। उल्टियां शुरू होने पर परिजनों को पता चला तो उसे पहले सीएचसी लाए, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में ओमप्रकाश की मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को ओमप्रकाश ने पिता महावीर और पत्नी नीतू के साथ मारपीट की थी, जिसमें दोनों को चोटें आई थीं। सीएचसी में दोनों का इलाज भी हुआ था। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें