फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गला कसकर की थी फैक्टरी कर्मी की हत्या, चेहरे पर खरोंच के तीन निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी/नवाबगंज। फैक्टरी से निकलने के बाद लापता युवक का दूसरे दिन गांव से 25 किमी दूर शव मिला था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसमें गला कसकर हत्या की पुष्टि हुई है। चेहरे पर खरोंच के तीन निशान मिले हैं। पिता ने किसी से रंजिश होने की जानकारी से इन्कार किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुंभी गांव निवासी विमलेश उर्फ गुड्डू (37) सोहरामऊ स्थित शीतल पेय बनाने वाली फैक्टरी में सफाई कर्मी था। रविवार की दोपहर काम करने के बाद निकला था। सोमवार की दोपहर 1:30 बजे उसका शव कुसुंभी गांव से 25 किलोमीटर दूर माखी थाना क्षेत्र के शारदा नहर पटरी पर मेहरवान खेडा गांव के पास पड़ा मिला था। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रस्सी से गला घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। हत्या डेढ़ दिन पहले की गई है। इससे साफ है कि कंपनी से निकलने के कुछ देर बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। थाने पहुंचे पिता लल्लू ने पुलिस को बताया कि बेटे की ससुराल माखी थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव में है। उसके साढ़ू मेथीटीकुर गांव में रहते हैं। पुलिस ने जांच की तो बताया गया कि वहां नहीं गया था। पुलिस अब विमलेश के फोन की लोकेशन जांच रही है। पिता ने पुलिस को बेटे या परिवार के किसी सदस्य से दुश्मनी न होने की बात बताई है।
माखी थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि थाने आए पिता ने किसी से रंजिश नहीं बताई है। गुमशुदगी अजगैन कोतवाली में दर्ज है। वहां के इंस्पेक्टर से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कंपनी में एक ही शिफ्ट में काम करते थे दोनों भाई
सोहरामऊ स्थित पेय पदार्थ कंपनी के मैनेजर कमलेश कुमार ने बताया कि विमलेश और उसका बड़ा भाई कमलेश कंपनी में एक ही शिफ्ट में काम करते थे। दोनों की शिफ्ट सुबह छह से दोपहर दो बजे तक थी। शिफ्ट समाप्त होने के बाद दोनों एक साथ निकले थे। बड़ा भाई कमलेश तो घर पहुंच गया लेकिन विमलेश नहीं पहुंचा। बाद में पता चला कि विमलेश जैतीपुर की तरफ जाते देखा गया था लेकिन बड़े भाई ने समय रहते पता लगाने का प्रयास नहीं किया। अगर उसी समय तलाश की जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें