फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अमरूद के बाग में फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। रुकनापुर गांव में युवती का शव गांव से 500 मीटर दूर अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पिता ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के रुकनापुर गांव निवासी राजे रावत का गांव के बाहर खेत में अमरूद का बाग है। इसकी रखवाली के लिए बच्चों विकास, सुभाषिनी, नेहा और महावीर के साथ बाग में ही झोपड़ी बनाकर रहते हैं। राजे ने बताया कि रविवार की रात बेटी सुभाषिनी (22) ने सभी के साथ खाना खाया और झोपड़ी में लेट गई। सोमवार भोर पांच बजे नींद खुली तो देखा सुभाषिनी नहीं थी। बाहर निकलने पर पेड़ पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटका देखा।
जांच के दौरान पिता ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई नहीं करती थी। मोबाइल भी पास नहीं रखती थी। मां की करीब पांच साल पहले मौत होने से सभी बच्चे दिन में गांव के घर में और रात में पिता के साथ ही रहते थे। पिता ने बेटी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। पिता ने कोई आरोप नहीं लगाया है। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें