फोटो- 28-मलयपुर कंपोजिट स्कूल में अपने कैरियर संबंधी बनाए गए पोस्टर के साथ खड़े छात्र। स्रोत शि
- फोटो : गूजीपुर गांव स्थित बाग में बनी पक्की पिच दिखाते प्रशांत वीर के छोटे भाई आर्यवीर।
बीघापुर। सुमेरपुर के मलयपुर कंपोजिट स्कूल में छात्रों ने अपने कॅरिअर के सपने को साकार करने के लिए दीवार पर उसे लिखा, ताकि वह जब भी स्कूल आएं, उन्हें वह दिखे। उसी के आधार पर वह आगे कड़ी मेहनत कर लक्ष्य को पूरा कर सकें।
मलयपुर कंपोजिट स्कूल में सपनों की बनाई गई दीवार में छात्रों ने अपने लक्ष्य लिखे। सहायक शिक्षक आशीष कुमार दीक्षित ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि सीडीओ कृतिराज की पहल पर मलयपुर की ड्रीम वॉल बच्चों के लिए विद्यालय में सकारात्मक एवं आशावादी वातावरण बनाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के लक्ष्यों के प्रति प्रेरित करना और उनकी रचनात्मकता को एक मंच प्रदान करना है।
इस वॉल के माध्यम से छात्र जीवन के उद्देश्यों और कैरियर के सपनों के बारे में गहराई से सोचने और उन्हें स्पष्ट रूप से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। यह वाल निरंतर प्रेरणा के साथ-साथ छात्रों को एक आवाज देती है जो अपनी भावनाओं या आकांक्षाओं को बोलकर व्यक्त नहीं कर पाते।
विद्यालय की जूली, अवनी, स्वाती, आयुषी पुलिस ऑफिसर, यशिका डिजाइनर, सक्षम इंजीनियर, गौरी डाॅक्टर, कृष्णा अंतरिक्ष यात्री, आस्था टीचर, अंश फायर फाइटर , नितिन व्यापारी और संजना ने आर्मी ऑफीसर बनने का पोस्टर बनाया। कहा कि यह मेरे सपने हैं। इस दौरान स्कूल के प्रधान शिक्षक अजीत कुमार सिंह, मुकेश सचान, वीरेंद्र कुमार, गोपाल यादव, उषा देवी ने भी छात्रों का हौसला बढ़ाया।