फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चोरी के मामले में बदसलूकी की शिकायत पर दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दरियाईखेड़ा मोहल्ले में सात महीने पहले चोरी की घटना में नामजद महिला ने दो सिपाहियों पर बदसलूकी, मारपीट और रुपये मांगने का आरोप लगा की गई शिकायत में जांच के बाद एसपी ने सदर और दही थाने में तैनात दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। थाने में तैनात सिपाही उस समय सदर कोतवाली में तैनात था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के दरयाईखेड़ा मोहल्ला निवासी शिव जायसवाल ने सात अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने घर में टाइल्स लगवाने का ठेका लोकनगर निवासी संदीप और सचिन को दिया था। 14 जुलाई से 28 जुलाई तक काम करवाया। शिव के मुताबिक तीन अगस्त को वह अपने गांव बाराबंकी जिले के खैरा जाने की तैयारी कर रहे थे। मां ने अलमारी से ज्वैलरी लाने को कहा, अलमारी खोला तो उससे 10 हजार रुपये और सोने-चांदी का सामान चोरी हो गया था।
संदीप ने ठेकेदार से फोन पर बात की और दबाव बनाया तो उसने सचिन के साथ मिलकर चोरी की घटना स्वीकार की। बताया सामान मेरी मां राजेंद्री के पास है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। उस समय कोतवाली में तैनात सिपाही संजय भाटी और अर्पित चौधरी आरोपियों को गिरफ्तार करने गए थे। राजेंद्री ने आरोप लगाया था कि सिपाहियों ने मारपीट, बदसलूकी करने के साथ रुपयों की मांग की थी। अधिकारियों से शिकायत के बाद सुनवाई न होने पर पीड़िता ने लखनऊ बैठे अधिकारियों से शिकायत की थी। वहां से मामला संज्ञान में लेने के बाद एसपी ने कोतवाली में तैनात संजय भाटी और थाने गए सिपाही अर्पित चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें