उन्नाव। गलगलहा गांव में किसान का शव जंगल में पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो बेटे ने गांव की एक महिला से खेत जाने के दौरान विवाद होने और बाद में महिला के परिजनों पर घर पर आकर धमकी देने से यह कदम उठाने का आरोप लगाया है।
सदर कोतवाली के गलगलहा गांव निवासी रामशंकर (55) खेती करते थे। बड़े बेटे कौशल ने बताया कि बुधवार सुबह पिता घर से निकले थे, उसके बाद घर नहीं लौटे। तलाश शुरू की तो ग्रामीणों ने बताया कि उनका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका है। इस पर परिजनों के साथ वहां पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
बेटे ने आरोप लगाया कि खेत जाने के दौरान गांव की एक महिला से पिता का विवाद हुआ था। महिला के परिजनों ने घर पर चढ़ाई कर गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी थी। इसी से आहत पिता ने यह कदम उठा लिया। बेटे की मौत से मां राजरानी, पत्नी विमला, बच्चों में कौशल, विशाल, शिवम और शिवाजी बेहाल हैं।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया परिजनों ने आरोप लगाए हैं, उनसे पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई के लिए कहा गया तो वह मान भी गए। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।