फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सिर पर कुल्हाड़ी से तीन वार कर की थी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लालाखेड़ा गांव में घर के बंटवारे में कम जगह मिलने से नाराज देवर ने भाभी के सिर पर कुल्हाड़ी से तीन वार कर हत्या की थी। पोस्टमार्टम में सिर की सभी हड्डियां टूटी मिलने के साथ ही दो गहरे घाव मिले हैं। घटना के बाद से हत्यारोपी देवर पत्नी के साथ फरार है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। मोबाइल न रखने से पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के लालाखेड़ा गांव निवासी नरेश रावत के छोटे भाई रामू ने घर में कम जगह मिलने से नाराज होकर मंगलवार दोपहर नरेश की पत्नी सुनीता (45) की हत्या कर दी थी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ, उसमें सिर में कुल्हाड़ी से तीन वार होने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद से आरोपी रामू और उसकी पत्नी घर से फरार हैं। आरोपी लखनऊ की जिस दुकान में वेल्डिंग का काम करता था, पुलिस ने वहां और रिश्तेदारों के घर पहुंच तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है।
सोहरामऊ थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि परिजनों ने शव का खेत में अंतिम संस्कार कर दिया है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है, घर पर उसकी पत्नी भी नहीं है। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें