फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नशे में युवक ने पत्नी से विवाद पर खुद की गर्दन पर मारी ब्लेड

विज्ञापन
फोटो-23- जिला अस्पताल में भर्ती  संतोष। संवाद - फोटो : photo
विज्ञापन
उन्नाव। शेखपुर नरी गांव अपनी ससुराल आए युवक ने पत्नी से विवाद के बाद गले में ब्लेड मार ली, इससे वह लहूलुहान हो गया। परिजनों ने पीआरवी पर सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

लखनऊ के थाना मोहनलालगंज के गांव गढ़ी उतरावां निवासी संतोष (30) की ससुराल सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी निवासी पप्पू के यहां है। पप्पू ने बताया कि दामाद संतोष शराब का लती है। आठ साल पहले बेटी की शादी की थी, तब से वह उसे पीटता है। चार दिन पहले बेटी पिटाई से परेशान होकर तीन साल के बेटे के साथ शेखपुर नरी आई थी।
शुक्रवार दोपहर में दामाद ने उसे फोन किया तो नशे में होने से बेटी ने बच्चे को घर के बाहर ही देने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना और देर शाम को नशे की हालत में सीधे मेरे घर पहुंचा और विवाद करने लगा। उसके बाद जेब से ब्लेड निकाल कर अपने गले पर वार कर लिया। पुलिस को सूचना दी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वह नशे का लती है, ससुराल में विवाद के बाद खुद ही गर्दन पर ब्लेड मार ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें