नवाबगंज। अजगैन पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गश्त के दौरान हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो चरस भी बरामद की है।
अजगैन कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार की रात अजगैन-भौली तिराहे के पास एक युवक सफेद झोला लेकर जाते दिखा। रोककर तलाशी ली तो झोले में एक किलो 50 ग्राम चरस मिली। पूछताछ में पुलिस को अपना नाम रोहित उर्फ टिल्लू और इसी कोतवाली के खलसापुर भौली गांव का निवासी बताया।
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक हिस्ट्रीशीटर है। उस पर जिले के अलग-अलग थानों के साथ लखनऊ के मानक नगर थाने में 25 मामले दर्ज हैं। उसके पास से एक हजार रुपये और तीन आईडी कार्ड मिले हैं। एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा है।