बीघापुर। भगवंतनगर के वार्ड नंबर तीन में युवक ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बिहार थाना के भगवंतनगर कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी सूरज (26) पुत्र छेद्दू ने सोमवार की शाम पारिवारिक कलह के चलते जहर खा लिया। उल्टियां शुरू होने पर परिजन सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत में सुधार न देख बीघापुर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन वहां ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
बड़े भाई नीरज ने बताया कि सूरज का अभी विवाह नहीं हुआ था। बेटे की मौत से मां कुसुमा और बहनें बिट्टी, पिंकी और रीता बेहाल हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का बक्सर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।