फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर लोडर की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-8 दीपक (फाइल टोफो)
विज्ञापन
अचलगंज। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर गलत लेन (विपरीत दिशा) से आ रहे लोडर की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था। हादसे के चालक लोडर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के बौनामऊ गांव निवासी दीपक (35) बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे बुलेट से दोस्त से मिलने बीघापुर कोतवाली के निबई गांव जा रहा था। पिता रामकिशोर के मुताबिक उन्नाव-लालगंज हाईवे पर कोरारी मोड़ के पास गलत लेन में आ रहे खाली लोडर की टक्कर से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बेटे के मोबाइल से पुलिस ने हादसे की सूचना दी। पिता ने बताया कि बेटा चंडीगढ़ में नौकरी करता था। बहू रानी और तीन बच्चे भी वहीं रहते थे। पिछले सप्ताह ही वह घर आया था। आठ दिसंबर को उसे लौटना था। बहू को सूचना दे दी गई है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लोडर कब्जे में है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें