फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार सवारों से मारपीट के बाद टोल प्लाजा मैनेजर और कर्मचारी को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर अकवाबाद टोल प्लाजा पर वाहन निकालने के दौरान हुए विवाद और मारपीट की घटना में टोल कंपनी के अधिकारियों ने मैनेजर और एक कर्मचारी को हटा दिया है। शनिवार को नए मैनेजर की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्नाव-लालागंज (रायबरेली) हाईवे पर अकवाबाद टोल प्लाजा का ठेका मौजूदा समय में विवेक कांस्ट्रक्शन कंपनी के पास है। कंपनी ने टोल पर मैनेजर गौरव सिंह को तैनात किया था। शुक्रवार की सुबह 11 बजे कार सवार उन्नाव से रायबरेली की ओर जा रहे थे। वाहन आगे पीछे करने पर टोल कर्मियों की कार सवारों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तो कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन कंपनी के सीनियर मैनेजर सुनील सिंह ने टोल मैनेजर गौरव सिंह और टोल कर्मी गौरव गौतम को बाहर का रास्ता दिखा दिया। नए टोल मैनेजर उमेश यादव की तैनाती की है। वीडियो में सहायक मैनेजर भी शायद नजर आ रहे हैं, उनकी भूमिका की भी जांच चल रही है। सीनियर मैनेजर सुनील सिंह ने बताया कि टोल शांति से संचालित होगा। वाहन सवारों से किसी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें