फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एनडीपीएस कोर्ट में गवाही देने नहीं गया दरोगा, गैर जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एक मुकदमे में एनडीपीएस न्यायालय में गवाही के लिए पेश न होने पर फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए एसपी को नोटिस भेजा है। अगली सुनवाई के लिए चार दिसंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र में तैनाती के दौरान दरोगा विष्णुदत्त ने 29 मई 2023 को चेकिंग के दौरान मझकोरिया निवासी यूनुस को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद करते हुए जेल भेज दिया था। मुकदमे के विवेचक ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। लगभग दो साल से मुकदमे का एनडीपीएस कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
न्यायालय ने मुकदमा के वादी दरोगा विष्णुदत्त की गवाही के लिए 13 दिसंबर 2024 की तारीख अंकित की थी, लेकिन वह न्यायालय में अनुपस्थित रहे। पत्रावली पर सुनवाई के लिए 23 सितंबर 2025, 6, 10, 17, 27 अक्तूबर इसके 3, 13, 21 नवंबर की तारीख तय हुई, लेकिन वादी दरोगा सम्मन तामील होने के बाद भी न्यायालय नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को अदालत में फिर दरोगा विष्णुदत्त की गवाही होनी थी लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसपर एनडीपीएस न्यायालय के न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर ने दरोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। साथ ही एसपी को पत्र भेजा है। बताया गया है कि दरोगा द्वारा न्यायालय में उपस्थित होकर अपनी जिरह अंकित नहीं कराई गई है। दरोगा का कृत्य आपत्तिजनक है।

गैंगस्टर एक्ट में दोषी को दो साल की सजा

उन्नाव। दही थाना पुलिस ने 19 अक्तूबर 2023 को अभिषेक राठौर निवासी मोहल्ला सफीपुर प्रथम थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी। मुकदमे के विवेचक ने साक्ष्य जुटाते हुए 3 मार्च 2024 न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। शनिवार को मुकदमे की अंतिम सुनवाई पूरी हुई। दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश निवेदिता अस्थाना ने अभिषेक राठौर को दोषसिद्ध ठहराते हुए दो साल की सजा और पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें