फतेहपुर चौरासी। बांगरमऊ-बरुआघाट मार्ग पर शुक्रवार की रात बेकाबू बाइक खंती में गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे किसान की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए हैं। तीनों वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना क्षेत्र के गांव भुठिया निवासी शिवपाल (59) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। बेटे विजयबहादुर ने बताया कि शुक्रवार को गांव के श्रीपाल की बेटी की शादी थी। शिवपाल राजेपुर गांव के गुड्डू और माखनखेड़ा के हरिश्चंद्र के साथ बाइक से माढ़ापुर स्थित गेस्ट हाउस गए थे। रात करीब 11 बजे कार्यक्रम से लौटते समय बांगरमऊ-बरुआघाट मार्ग पर माढ़ापुर पुलिया के पास रफ्तार तेज होने से बाइक बेकाबू होकर गहरी खंती में गिर गई।
हेलमेट न लगा होने से शिवपाल के सिर में चोट लगी और मौत हो गई। गुड्डू और हरश्चिंद्र को मामूली चोटें आई हैं। बेटे और बेटी सोनी का अभी विवाह नहीं हुआ है। पति की मौत से पत्नी लीलावती सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भतीजे रोहित की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
फोटो-5- शिवपाल फाइल फोटो।