फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की बैठक में नहीं पहुंचे 26 वेंडर, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विकास भवन सभागार में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर पंजीकृत फर्मों (वेंडरों) की बैठक बुलाई गई। इसमें पंजीकृत 38 फर्मों में मात्र 12 के ही वेंडर पहुंचे। न आने वाले 26 वेंडरों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

पीएम सूर्यघर मुफ्त योजना के तहत सोलर रूफ प्लांट अनुदान पर लगाने के लिए 38 फर्में पंजीकृत हैं। फर्म वेंडर को प्लांट लगाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए शनिवार को बैठक बुलाई गई थी। इसमें 26 के न पहुंचने पर सीडीओ कृतिराज ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उपस्थित 12 वेंडरों ने बैंकों में ऋण के आवेदन पेंडिंग रहने और बिजली बिल न बनने की समस्याएं रखीं।
इस पर सीडीओ ने कहा कि बैंकों में जो आवेदन लंबित हैं, उनकी सूची बनाकर दें। इसके अलावा बिजली अधिकारियों को बिलिंग समस्याओं को दूर कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने सार्वजनिक स्थानों पर शिविर लगाकर योजना का प्रचार प्रसार करें। पीओ नेडा नेपाल सिंह ने बताया कि दो वित्तीय वर्ष 2024-25 व 25-26 में 3528 सोलर रूफ प्लांट लगाने का लक्ष्य था, इसके सापेक्ष करीब 4500 लगवाए जा चुके हैं। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए तेजवंत सिंह व अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक राज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें