फोटो-10- वृद्धा की मौत के बाद सीएचसी में मौजूद परिजन। स्रोत: पाठक
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पार कर रही वृद्धा को तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए निकल गई। सड़क पर गिरी वृद्धा को एक के बाद एक कई वाहन कुचलते हुए निकल गए। साथ में मौजूद महिला के चीखने पर लोग पहुंचे और पुलिस को बताया। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को खुरचकर उठवाया।
नवाबगंज कस्बे के दुर्गागंज मोहल्ला निवासी ऊषा (65) पत्नी सुरेंद्र कुमार पड़ोसी रामरती के साथ शुक्रवार की सुबह पांच बजे टहलने गई थीं। रामरती के मुताबिक दोनों नहर पुलिया की तरफ टहलने गई थीं। हाईवे पार कर फूल तोड़ने लखनऊ-कानपुर लेन पर आ गईं। सड़क पार करने के दौरान लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने ऊषा को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गईं। जब तक उठ पातीं पीछे से आ रहे दूसरे कई वाहन कुचलते हुए निकल गए। रामरती ने शोर मचाकर आसपास घरों में दस्तक देकर लोगों को बुलाया। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। क्षत-विक्षत शव को खरोंच कर उठवाया। मां की मौत से अरुण, अमित और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, वाहन का पता लगाया जा रहा है।
फोटो-10- वृद्धा की मौत के बाद सीएचसी में मौजूद परिजन। स्रोत: पाठक