फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फर्जी अभिलेखों से गैंगस्टर के आरोपी ने कराई जमानत, पुलिस को पांच साल बाद चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। जमानत पर छूटे गैंगस्टर के इनामी अपराधी ने जमानत में अभिलेख फर्जी लगाए थे। कोर्ट में हाजिर न होने पर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। जमानत लेने वालों के घर पुलिस पहुंची तो बताया कि वह ऐसे किसी युवक को जानते ही नहीं। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी, उसके परिजन और अज्ञात वकील पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लखनऊ के थाना मलिहाबाद के केवलहार निवासी आमिर खान उर्फ आमिर कालिया पर सोहरामऊ थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा था। 2020 में वह जमानत पर बाहर आया था। उसके बाद कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। 2022 में उस पर दो हजार का इनाम घोषित किया गया। तब से फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। जब कहीं पता नहीं चला तो जमानत लेने वाले अचलगंज थाना क्षेत्र के गयारीपुरवा निवासी श्रीराम के घर पुलिस पहुंची। आमिर की गिरफ्तारी में सहयोग करने की बात कही।
श्रीराम ने पुलिस को बताया कि वह आमिर को जानते ही नहीं तो जमानत कैसे लेंगे। बताया कि जमानत में जो आधार कार्ड लगाया गया है वह मेरा नहीं है। श्रीराम के अनुसार किसी वकील ने उनके नाम के फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर गैंगस्टर के आरोपी जमानत कराई। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आई।
विज्ञापन

कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद आरोपी आमिर खान उर्फ कालिया के साथ उसके परिजन और अज्ञात वकील के खिलाफ साजिश के तहत जमानत कराने के लिए रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

मारपीट में दो भाइयों पर रिपोर्ट
मौरावां। थानाक्षेत्र के मोहल्ला गढीथोक निवासी मनीषा पत्नी विजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी सगे भाई अनिल और दिलीप उससे खुन्नस मानते हैं। दो नवंबर को दोनों भाई पति को गालियां दे रहे थे।मना करने डंडे से पीट दिया, इससे उसे चोटें आईं। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें