फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चाय पीने निकले वृद्ध का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
फोटो-7- पुतान (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अचलगंज। नगर पंचायत के वार्ड-12 हड़हा में वृद्ध का शव घर के पीछे स्थित तालाब में उतारता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के वार्ड-12 हड़हा निवासी पुतान (65) बुधवार की सुबह छह बजे टलहते हुए बाजार की ओर गए थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। करीब एक घंटे बाद गांव के फूलचंद गांव के बाहर तालाब में मछली पकड़ने गए तो पुतान का पानी में शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बेटे गुड्डू ने बताया कि पिता रोज सुबह चाय पीने के लिए निकलते थे। वह तालाब की ओर कैसे पहुंच गए कुछ पता नहीं। बेटे ने पुलिस को पिता की फिसलने से तालाब में डूबने से मौत की तहरीर दी। दो बेटों में राजेश और गुड्डू हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। वह बेटों के साथ झाड़ू बनाने का काम करते थे।
थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि तालाब में वृद्ध का शव पड़ा मिला है। बेटे ने पैर फिसलने से डूबने की तहरीर दी है।

पहले भी हुए हादसे, सभासद ने की सुरक्षा जाली लगाने की मांग
हड़हा में जिस तालाब में डूबकर वृद्ध की मौत हुई है, वह काफी गहरा है। तालाब के चारों ओर घर भी बने हैं। सभासद अनीता निगम ने बताया कि पिछले साल इसी तालाब में गांव के ही मालिकराम और पुत्तू कश्यप की डूबने से मौत हो गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा से तालाब के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें