फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किन्नर के घर से 16 लाख के जेवर और पांच लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। नगर के मोहल्ला गोंडा टोला निवासी किन्नर के घर से 16 लाख के जेवर और पांच लाख रुपये चोरी हो गए। किन्नर ने अपने ही कार चालक और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोंडा टोला निवासी निशा किन्नर ने सीओ संतोष सिंह को तहरीर दी। बताया कि वह खुशी के मौके पर बधाइयां और दक्षिणा लेती है। मोबीन नौ साल से उसकी कार चला रहा है। खाना बनाने के लिए गोंडा माेहल्ले के ही तहसीन को रखा था। चालक और तहसीन के बीच प्रेम संबंध हो गया। पता चलने पर दोनों का विवाह कर दिया। निशा के मुताबिक 16 अक्तूबर को वह काम से बाहर गई थी। इसका फायदा उठाकर मोबीन और तहसीन ने सहयोगी बबलू, तरन्नुम, मो. अलीम और किस्वरी के साथ मिलकर घर में रखे 16 लाख के सोने के जेवर और पांच लाख रुपये चुराकर भाग निकले।
घर लौटने पर देखा तो सामान बिखरा था। सोने का सामान और रुपये गायब थे। पड़ोस में रहने वाले मोबीन और तहसीन के माता-पिता से शिकायत की तो उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी दी। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें