अचलगंज। उन्नाव-पड़री मार्ग पर जमुका गांव के पास बुधवार की सुबह सड़क पार कर रहे वृद्ध की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। थानाक्षेत्र के सिंघाखेड़ा गांव निवासी गुरुप्रसाद (70) बुधवार की सुबह टहल रहे थे।
सड़क पार करते समय उन्नाव-पड़री मार्ग पर वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। बेटे सुनील की सूचना पर पुलिस ने जांच की। बेटे ने बताया कि मां की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। छह बच्चों में पांच बेटे और एक बेटी है। सभी का विवाह हो चुका है। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।