फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर मिला महिला का क्षत विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोरोरा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब तीन बजे महिला का क्षत विक्षत शव सड़क किनारे मिला। यूपीडा कर्मी की सूचना पर पुलिस ने जांच की। दोनों पैर टूटे थे और मांस दूर तक फैला था। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि करीब 55 साल की महिला का शव मिलने की सूचना पर जांच की गई। कपड़ों की फोटो से आसपास गांवों में पहचान का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। वाहन की टक्कर से दोनों पैर टूटे होने के साथ शरीर का मांस काफी दूर तक बिखरा था। महिला गुलाबी रंग का सूट, हरे रंग का सलवार पहने है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की गई है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है, पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें