फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर गिट्टी लदे ट्राॅले का प्रेशर पाइप फटा, ब्रेक जाम

विज्ञापन
फोटो-39-ट्राला का प्रेशर पाइप फटने के बाद ब्रेक जाम होने से खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बाईपास स्थित सोमवार शाम छह बजे गिट्टी लदे ट्राॅले का अचानक प्रेशर पाइप फट गया। इससे ट्राॅला हाईवे पर ही खड़ा हो गया। चालक ने आगे बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन प्रेशर पाइप फटने से ब्रेक जाम हो गए थे।
विज्ञापन

मुख्य हाईवे पर नवाबगंज कस्बे के अंदर ट्राॅला आगे न बढ़ पाने से वाहनों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे की लेन पर आधी सड़क ट्राॅला की वजह से अवरुद्ध होने हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पर नवाबगंज चौकी प्रभारी मुकुल दुबे मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए वाहनों को व्यवस्थित निकलवाना शुरू किया। पुलिस ने मैकेनिक बुलाकर ट्राॅला सही कराकर आगे बढ़वाया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें