औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर शीशी चौराहे के पास बुधवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन सीएचसी लाए। इलाज के दौरान मौत हो गई।
थानाक्षेत्र के सीमऊ गांव निवासी शुभम (18) पुत्र सुरेश यादव बुधवार शाम छह बजे बाइक से दवा लेने शीशी चौराहा जा रहा था। शीशी चौराहे के पहले एक गेस्ट हाउस के पास संडीला की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में शुभम 10 फीट दूर सड़क पर जाकर गिरा और गंभीर घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
मां मालती ने बताया कि बेटा सब्जी बेचता था। वह पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।