फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गल्ला व्यापारी की गर्दन पर चाकू रखकर 79 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
फोटो- 23-घटना की जानकारी देता पीड़ित महेंद्र। संवाद
विज्ञापन
बेहटामुजावर। गेहूं और मक्का बेचकर जा रहे लोडर सवार व्यापारी को कार सवार लुटेरों ने लूट लिया। लोडर के आगे कार लगाकर व्यापारी की गर्दन पर चाकू रखकर बिक्री के 79 हजार रुपये लूट ले गए। लोडर की डिकी में पड़े 15 हजार रुपये बच गए। व्यापारी ने लोडर चालक और गांव के युवक की घटना में संलिप्तता बताई है। पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना कासिमपुरक्षेत्र के तोरनादेव गांव निवासी महेंद्र पुत्र रामगुलाम गेहूं और धान खरीद का व्यापार करता है। बुधवार की रात 10 बजे पड़ोसी गांव नरियारी से भाड़े के लोडर में मक्का और गेहूं मिलाकर 30 क्विंटल माल लेकर बांगरमऊ बेचने गए थे। पीड़ित के मुताबिक फसल बिक्री में मिले 78,847 रुपये लेकर वह चालक के साथ लौट रहे थे। रात करीब तीन बजे बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में ढोलौवा गांव के सामने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बिना नंबर की कार ने ओवरटेक कर रोक लिया। कार से उतरे तीन बदमाशों ने चालक को धमकाया व्यापारी की गर्दन में चाकू लगा दी। बिक्री के 78847 रुपये और दूसरी जेब में पड़े 153 रुपये लूटकर तीनों कार से भाग गए।
व्यापारी ने बताया कि लोडर चालक को बिना बताए उसकी डिकी में 15 हजार रुपये रख दिए थे, वह बच गए। थानाध्यक्ष मुन्नाकुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें