फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: परिजनों से विवाद के बाद चिता की लकड़ी से युवक ने लगाई थी खुद को आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने चिता की जल रही लकड़ी खींचकर खुद को आग लगा लगी। जांच में पत्नी ने पुलिस को बताया कि किसी से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। उधारी न चुका पाने से परेशान थे, इसी विवाद के बाद यह कदम उठा लिया। झुलसे युवक का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बारासगवर थाना के बक्सर स्थित श्मशान घाट पर मंगलवार को फतेहपुर जिले के थाना बिंदकी के गांव अमीना निवासी राजू शर्मा (32) ने मंगलवार को अपने शरीर में आग लगा ली थी। बक्सर चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच घायल राजू को अस्पताल लाए थे। 70 फीसदी से अधिक जलने से वहां से जिला अस्पताल फिर कानपुर के कल्याणपुर के निजी अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया था। पुलिस की जांच में पत्नी प्रियंका ने बताया कि पति 20 हजार रुपये की व्यवस्था में लगे थे, रुपये किसी को देना था। इसको लेकर घर में कुछ कहासुनी हुई थी। दो बच्चों में ऐश्वर्य और अक्षांश हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि परिजनों से विवाद के बाद युवक ने जलती चिता से लकड़ी उठाकर अपने कपड़ों में आग लगाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें