फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बगहरी-पड़रिया मार्ग पर सोमवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में किसान की मौत हो गई। तीन यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के छोटी पड़रिया गांव निवासी छेदीलाल रावत (58) किसान थे। सोमवार को वह बगहरी काम से आए थे। रात 11 बजे बगहरी चौराहे से ई-रिक्शा में बैठकर घर लौट रहे थे। बगहरी-पड़रिया मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी, इससे वह पलट गया था। छेदीलाल उसी में नीचे दबकर गंभीर घायल हो गए थे। छेदीलाल का बेटा सुखबीर, उसी गांव के बच्चू और छेदीलाल बाल-बाल बच गए थे। बेटे सुखबीर ने बताया कि खेती के काम से ही गए थे। पत्नी सहोदरा बेहाल हैं।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर बगहरी निवासी सुधीर लोध का है। बेटे की तहरीर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें