फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। मुंशीगंज-अजगैन मार्ग पर सोमवार देर शाम बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हाे गई। आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलाबाद कस्बा निवासी शिवराज (65) खेती करते थे। बेटे लखन के मुताबिक पिता शिवराज सोमवार शाम सात बजे साइकिल से राजाबाग की साप्ताहिक बाजार से सब्जी बेचकर घर आ रहे थे।
विज्ञापन

मुंशीगंज-अजगैन मार्ग पर बीरुगढ़ी गांव के पास बाइक की टक्कर से वह सिर के बल सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। बाइक सवार हसनगंज के मुस्तफाबाद निवासी रोहित को मियागंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तीन बच्चों में लखन, रामकिशन और श्रीकृष्ण के साथ पत्नी शिवरानी हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें