उन्नाव। वित्तविहीन स्कूलों से लिए जा रहे क्रीड़ाशुल्क का शिक्षकों ने विरोध जताया। सोमवार को शिक्षक नेता के नेतृत्व में डीआईओएस से मिलकर बात रखी। बताया कि नियमावली में क्रीड़ा शुल्क वित्तविहीन स्कूलों के जमा करने का प्रावधान नहीं है। डीआईओएस ने फिलहाल शुल्क लेने पर रोक लगा दी है।
डीआईओएस कार्यालय से हर बच्चे से 30 रुपये क्रीड़ा शुल्क जमा करने के आदेश हुए थे। इसके बिना छात्रों की नामावली भी जमा नहीं की जा रही थी जबकि शासन के निर्देशानुसार वित्तविहीन स्कूलों के छात्रों को यह शुल्क नहीं देना होता है। इसके बाद भी लिया जा रहा था। शिक्षकों ने शिक्षक नेता व पूर्व प्रत्याशी वेणुरंजन भदौरिया से मिलकर समस्या रखी।
सोमवार को शिक्षक उनके नेतृत्व में डीआईओएस सुनीलदत्त से मिले। कहा कि वित्तविहीन स्कूलों से मांगा जा रहा क्रीड़ा शुल्क नियमावली के विरुद्ध है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। डीआईओएस ने गाइड लाइन पढ़ी और वित्तविही स्कूलों की नामावली बिना किसी क्रीड़ा शुल्क के जमा करने की सहमति दे दी। इस दौरान शिक्षकों में हिमांशु तिवारी, गंगासागर यादव, गौरव शुक्ला, शिवम तिवारी, भैयालाल यादव, तुलसीराम यादव, सेवकराम, धर्मसिंह, अरविंद पटेल, अवधेश, रमेश निषाद, कृष्णपाल सिंह, नरेंद्र पटेल, अवधेश सिंह, रामजीवन, सत्यनारायण, आनंद, नवीन कुमार,रामवीर सिंह शामिल रहे।