सोनिक। उन्नाव नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि की पोस्ट डालने के बाद उसे डिलीट करने के बदले में रंगदारी मांगने और न देने पर जान-माल की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा भी मिला है।
अचलगंज थाना के जमुका निवासी आकाश उर्फ इंडियन ने उन्नाव नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के प्रतिनिधि प्रवीण भानू मिश्रा के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर रहा था। कई बार जान-माल की धमकी भी दी थी। 29 अक्तूबर को एक पोस्ट शेयर जिसमें कई अनर्गल आरोप लगाए थे।
शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार रात दही थाना के आवास विकास बाईपास के पास दो पक्षों में विवाद की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस पहुंची और आरोपी को थाने ले आई थी। उसके पास तमंचा मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह नगर पालिका अध्यक्ष से रंगदारी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था। उसके पास से एक तमंचा भी मिला है।
कार्यवाहन एसओ पंकज कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पीआरवी गई थी। युवक के पास तमंचा भी मिला था, रंगदारी वसूलने और आर्म्स एक्ट में उसे जेल भेजा गया है।