फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोडर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, पहचान नहीं

विज्ञापन
फोटो-16- घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त स्कूटी और लोडर। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। रघुरामपुर की पुलिया के पास लोडर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह हेलमेट नहीं लगाए था। स्कूटी नई और बिना नंबर की है। लोडर में बकरियां लदी थीं।
विज्ञापन

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रघुरामपुर की पुलिया के पास बृहस्पतिवार दोपहर (35) साल के युवक की लोडर की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस को जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। स्कूटी नई है और उसमें नंबर नहीं लिखा था। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि युवक हल्के लाल रंग की टीशर्ट और काली पैंट पहने था। घटना के बाद लोडर भी खंती में चला गया था। हालांकि चालक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें