फोटो-14-सुरेंद्र उर्फ पोले (फाइल फोटो)।
सफीपुर। इंद्रानगर प्रथम मोहल्ले में राजमिस्त्री का शव रविवार की सुबह कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो पत्नी ने बताया कि काम न मिलने से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया है।
आसीवन थानाक्षेत्र के इंद्रानगर प्रथम मोहल्ला निवासी सुरेंद्र उर्फ पोले (45) राजमिस्त्री थे। पत्नी सुनीता ने बताया कि आजकल काम न मिलने से वह परेशान थे। घर में भी सबसे बहुत कम बात करते थे। जब काम मिलता था, तब ऐसा नहीं था। इन दिनों छोटी-छोटी बात पर भी गुस्सा हो जाते थे।
शनिवार की रात शराब के नशे में घर आए खाने के लिए पूछा तो मना कर दिया और कमरे में साेने चले गए। वह बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गई। बेटे की मौत से मां पियारा, बच्चों में श्यामसुंदर, शिवमंगल, दिव्यांश और सूर्यांश बेहाल रहे। आसीवन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का कोई भी आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
फोटो-14-सुरेंद्र उर्फ पोले (फाइल फोटो)।