फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे की मरम्मत से लगा लंबा जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
फोटो-15-कानपुर-लखनऊ हाईवे पर हो रहे निर्माण के चलते लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
अचलगंज। लखनऊ कानपुर हाईवे की गंगाघाट क्षेत्र में चले मरम्मत कार्य के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। इससे हाईवे जाम की चपेट में रहा।
विज्ञापन

हाईवे में गंगाघाट पुलिस चौकी के पास पिछली बार हुए डामरीकरण में लगभग एक किमी. हिस्सा छूट गया था। बारिश के दौरान बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इससे यातायात प्रभावित हो रहा था। शनिवार सुबह दस बजे उसी हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। इसके चलते आधी सड़क बंद कर दी गई। इससे उन्नाव की तरफ कल्लूपुरवा तक लगभग दो किमी. लंबा जाम लगा रहा। इसमें कानपुर की ओर जाने वाले वाहन दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक जाम में फंसे रहे। बाद में यातायात पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह से वाहनों को निकलवाने का कार्य शुरू कराया गया। तब कहीं जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें