फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। दिलवल गांव में किसान की संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे क्लीनिक ले गए। वहां संचालक ने कुछ देर इलाज किया, फिर मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन से मौत का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम में सेप्टीसीमिया से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के दिलवल गांव निवासी राजकुमार (47) किसानी करते थे। बेटे ट्विंकल ने बताया कि पिता एक सप्ताह से बीमार थे। बृहस्पतिवार की रात अचानक हालत बिगड़ी। एक क्लीनिक ले गए। एक इंजेक्शन लगाने से पिता की हालत और बिगड़ गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और पोस्टमार्टम कराया। उसमें बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि बेटे की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें