फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चोरों ने प्रधान के घर से पार किया लाखों का माल

विज्ञापन
फोटो-4- हमीरपुर गांव में प्रधान के घर में चोरी के बाद घर के बाहर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
चकलवंशी। हमीरपुर गांव में चोरों ने बृहस्पतिवार की रात प्रधान के घर से लाखों के जेवर और रुपये पार कर दिए। पीड़ित के अनुसार बक्से में रखे 45 हजार रुपये और पांच लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस, घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

माखी थाना के हमीरपुर गांव निवासी संगीता वर्मा पत्नी अरविंद कुमार ग्राम प्रधान हैं। गांव के बाहर मुंशीगंज-अजगैन मार्ग पर उनका घर बना है। प्रधान संगीता ने बताया कि भाईदूज पर वह मायके गई थीं। घर पर ससुर रामनारायन और सास माया देवी थी। दोनों लोग बाहर बरामदे में लेटे हुए थे। मुख्य दरवाजे में भी ताला नहीं डाला था।
रात में चोर मुख्य दरवाजे से घर के अंदर पहुंचे और 45 हजार की नगदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पता चला है, जांच की जा रही है। घर के मुख्य द्वार से लेकर अंदर किसी भी कमरे में ताला नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें