फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वृद्धा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। रावतपुर सधनवाखेड़ा गांव में पारिवारिक कलह के परेशान वृद्धा ने मंगलवार रात दो बजे ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के रावतपुर सधनवाखेड़ा गांव निवासी कुसमा देवी (60) पत्नी कृष्णकुमार उर्फ भोला ने मंगलवार रात घर से 200 मीटर दूर निकले रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह लोगों ने ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव देखा, तब घटना की जानकारी हुई। परिजन और पुलिस पहुंची। पुलिस की जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
पति ने बताया कि किस समय पत्नी घर के बाहर चली गई, पता ही नहीं चला। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि तकिया रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर जांच की गई थी। मृतका के पति की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें